ePaper

भुरकुंडा एफसी ने जीता नमो फुटबॉल टूर्नामेंट

Updated at : 17 Aug 2025 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
भुरकुंडा एफसी ने जीता नमो फुटबॉल टूर्नामेंट

भुरकुंडा एफसी ने जीता नमो फुटबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन

भदानीनगर. आइएजी फुटबॉल मैदान में चल रहे नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच भुरकुंडा एफसी व नेतुआ एफसी के बीच खेला गया. इसमें भुरकुंडा एफसी ने 2-0 गोल से जीत दर्ज की. अतिथि भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सागर दांगी, योगेश दांगी, अमरेश सिंह, सुरेंद्र करमाली, अनूप ठाकुर, सीआइडी इंस्पेक्टर मंदीप उरांव, राकेश सिन्हा, सतीश मोहन मिश्रा, अनिल खेरवार ने विजेता टीम को नकद 25 हजार व उप विजेता को 15 हजार रुपये की राशि देकर पुरस्कृत किया. बेस्ट गोलकीपर नेतुआ के पवन मुंडा को दिया गया. भुरकुंडा के राज करमाली को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभावानों की कमी नहीं है. जरूरत है इन्हें उचित मंच देने की. मौके पर विक्की बेदिया, किशोर बेदिया, वीरेंद्र सिंह, विद्यासागर ओझा, जगदीश बेदिया, राजेंद्र मुंडा उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में विजय कुमार, हाशिम अंसारी, लोकनाथ, अंकित कुमार, क्रांति किशोर, गज्जु, सूरज बेदिया, कमलेश बेदिया, दिलीप बेदिया, राजेश बेदिया, रेफरी मंटू सिंह, नूर हाशिम, इकबाल अंसारी, सूर्य हांसदा का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola