..बंद ग्लास फैक्ट्री कर्मियों का पहला मिलन समारोह
Published by : VIKASH NATH Updated At : 09 Feb 2026 11:03 PM
एशिया प्रसिद्ध बंद आइएजी ग्लास फैक्ट्री के कर्मियों ने सोमवार को लक्ष्मी टॉकिज भुरकुंडा के समीप मिलन समारोह का आयोजन किया.
भुरकुंडा. एशिया प्रसिद्ध बंद आइएजी ग्लास फैक्ट्री के कर्मियों ने सोमवार को लक्ष्मी टॉकिज भुरकुंडा के समीप मिलन समारोह का आयोजन किया. समारोह में 125 परिवार के लोग शामिल हुए. लोगों ने कहा कि दशकों तक एक साथ काम करने के बाद फैक्ट्री बंद होने के कारण अब लोग बिछड़ गये हैं. लोग रोजी-रोटी कमाने देश के विभिन्न हिस्सों में बस गये हैं. आज भी लोगों को उम्मीद है कि फैक्ट्री चालू हो. आयोजन का उद्देश्य पुराने साथियों को एक मंच पर जमा करना था. समारोह में लोगों ने अपने अनुभव, यादें व भावनाएं साझा की. समारोह के दौरान कई लोगों की आंखें नम हो उठी. फैक्ट्री बंद होने के बाद रोजी-रोटी के लिए किये गये संघर्ष को भी लोगों ने साझा किया. समारोह में फैक्ट्री से जुड़ी कई वीडियो क्लिप भी दिखायी गयी. समारोह के अंत में सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया. समारोह में एनएम झा, रामस्वरूप प्रसाद, डॉ केपी सिंह, नकुल प्रसाद, नजरूल हक, मो रहीम, राजेश प्रसाद, विकास, अनवारूल, महेंद्र राणा, निर्णय सिन्हा, नीतू, गजानन पाठक, कामता पाठक, दिलीप, विनय, भोला सिंह, मृणाल, संजय ओझा, निर्भय, महेश, कुंदन, एहसान, रमन सिन्हा, पंचम, अरुण, मंसूर हक, संजय सिन्हा, तरुण गुप्ता, सतीश, जाफिर, जुबैर, साबिर, आशीष, अभय, श्रवण, नीरज, रमेश सिन्हा, अभय सिन्हा समेत कई कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










