जांगी गांव में दुर्गा पूजा व रावण दहन समितियों का गठन

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जांगी गांव में दुर्गा पूजा और रावण दहन के आयोजन के लिए नई समितियों का गठन किया गया है। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को भव्य बनाने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन

गोला, रामगढ़: जांगी गांव में दुर्गा पूजा व रावण दहन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से दोनों समितियों का गठन किया गया.

विज्ञापन

दुर्गा पूजा समिति में उमेश राम दांगी को अध्यक्ष, पप्पू ठाकुर को उपाध्यक्ष, ललन कुमार कुशवाहा को सचिव, सरयु राम दांगी को कोषाध्यक्ष व मुकेश करमाली को संचालक बनाया गया. कार्यकारिणी में बसंत करमाली, जरासंघ करमाली, रोहन भोगता, भरत राम दांगी, विपत करमाली, अजय राम दांगी, सुधीर भोगता, अभिषेक शर्मा, बिलकु भोगता, राज कुमार दांगी, भागीरथ कुमार व अभिमन्यु राम दांगी को शामिल किया गया.

वहीं रावण दहन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार दांगी व सचिव पिंटू कुमार चुने गये. समिति में मिथिलेश, लक्ष्मण, राजेश, सुरेंद्र, प्रकाश, सकलदेव, सुधीर, छविनाथ, विजय व जीतवाहन दांगी-भोगता शामिल हैं.

नवचयनित पदाधिकारियों ने आयोजन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित व भव्य तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola