टीम ने साइबर ठग गिरोह का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

टीम ने साइबर ठग गिरोह का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
:::जांच में पुलिस ने दो बैंक पासबुक व दो मोबाइल फोन बरामद किया है. साइबर ठग गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है : पुलिस रामगढ़. साइबर अपराध थाना की टीम ने साइबर ठग के संगठित गिरोह का खुलासा किया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जांच में पता चला कि साइबर ठग ने 46 लाख 23 हजार 901 रुपये का अवैध लेन-देन किया है. इस संबंध में रूबी खातून ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि अबू तालिब, सरफराज व अन्य लोगों ने गिरोह बना कर उन्हें व उनकी तीन गोतनी को धोखे में रखा. आरोप है कि उनके नाम से बैंक खाते व जियो सिम खुलवाये गये. पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर अपराध थाना के थाना प्रभारी चंदन कुमार वत्स के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया. तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अबू तालिब व सरफराज को पूछताछ के लिए साइबर अपराध थाना लाया गया. साक्ष्य के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जांच में पता चला कि आरोपियों ने असम व कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में तथा बेटिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी की. 46 लाख 23 हजार 901 रुपये का अवैध लेन-देन होने की पुष्टि हुई है. गिरफ्तार आरोपी अबू तालिब रामगढ़ का रहने वाला है. जांच के दौरान पुलिस ने दो बैंक पासबुक व दो मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि साइबर ठग गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है. मामले में आगे की जांच जारी है. जल्द ही और गिरफ्तारी की संभावना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




