शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर, डीसी ने डिजिटल हाजिरी से लेकर स्मार्ट क्लास तक की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त ऋतुराज | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने शिक्षकों व विद्यार्थियों की डिजिटल उपस्थिति, रेमेडियल कक्षाओं, स्मार्ट क्लासरूम और मध्याह्न भोजन जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं पर जोर दिया.

विज्ञापन

रामगढ़. जिले में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं, शैक्षणिक व्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में ई-विद्यावाहिनी के तहत शिक्षकों व विद्यार्थियों की डिजिटल बायोमेट्रिक उपस्थिति, ऑनलाइन मॉनिटरिंग और उपस्थिति पंजी की स्थिति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने नियमित उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

प्रोजेक्ट रेल के तहत नियमित मूल्यांकन परीक्षा कराने और कमजोर विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल कक्षाएं संचालित करने को कहा गया. प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत विद्यालयों के आधारभूत ढांचे, स्मार्ट क्लासरूम और प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया. सरकारी स्कूलों में नियमित हेल्थ चेकअप और पोषक मध्याह्न भोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

पेयजल व शौचालय की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जलापूर्ति से वंचित स्कूलों में पेयजल उपलब्ध कराने को कहा गया. बैठक में नि:शुल्क किताबें, यूनिफॉर्म, स्कूल बैग वितरण, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, छात्रवृत्ति, खेलो झारखंड, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय और प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय के संचालन की भी समीक्षा हुई. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित विभागीय अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola