:उरीमारी में शुरू हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट, पतरातू ने जीता उद्घाटन मैच

Updated:
विज्ञापन
:उरीमारी में शुरू हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट, पतरातू ने जीता उद्घाटन मैच

उरीमारी में शुरू हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट, पतरातू ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन

उरीमारी. उरीमारी स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में रविवार से यूथ क्लब उरीमारी के बैनर तले क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि उरीमारी पीओ दिलीप कुमार व बिरसा पीओ सुबोध कुमार ने किया. शांति निकेतन विद्यालय के विद्यार्थियों ने गीत-नृत्य के बीच अतिथियों का स्वागत किया. अतिथियों ने कहा कि खेलकूद युवा वर्ग को आगे बढ़ने में मदद करता है. युवा खेलकूद से जुड़ कर रहें. सीसीएल भी अपने स्तर से खेलकूद को लगातार बढ़ावा दे रहा है. उद्घाटन मैच हिट एंड रन क्रिकेट एकेडमी सयाल व स्टीम कॉलोनी पतरातू के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सयाल की टीम ने 12 ओवर में 98 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए पतरातू की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर टारगेट पार कर लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहित कुमार को मिला. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में गीता देवी, गणेश राम, कानू मरांडी, कृष्णा सोरेन, दिनेश करमाली, सुखदेव करमाली, सीताराम किस्कू, कौलेश्वर गंझू, सीतामुनी देवी, फूलमनी देवी, शांति देवी, फूलमती किस्कू, कमलेश पावारिया, नरेश करमाली, सेवामुनी टुडू, पूनम सरोज किंडो, पूनम भारती उपस्थित थे. टूर्नामेंट को सफल बनाने में रंजीत करमाली, दिनेश टुडू, मुरली, रमेश करमाली, संजय सोरेन, कैलाश प्रसाद, मजुंदर, शिगू मांझी, अजय करमाली, दीपक सिंह, सतीश कुमार, लालजी पंवारिया, दिलीप बेसरा सक्रिय हैं.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola