कोरिया घाटी में वाहनों की टक्कर में चालक की मौत
Author Saroj tiwary
Updated:
विज्ञापन

कोरिया घाटी में वाहनों की टक्कर में चालक की मौत
विज्ञापन
कुजू. नयामोड़ कोरिया घाटी में शुक्रवार की रात दो वाहनों की टक्कर में मालवाहक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बताया जाता है कि रामगढ़ दुसाद मोहल्ला निवासी जयकांत कुमार हजारीबाग से सामान उतार कर वाहन (जेएच 02 बीके डब्लू- 2361) से रामगढ़ लौट रहा था. इसी बीच, दूध लदे वाहन (जेएच 02 बीपी 8839) ने पीछे से टक्कर मार दी. इससे जयकांत कुमार की मौत हो गयी. कुजू पुलिस ने अंत्यपरीक्षण करा कर शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस दुर्घटना वाहन को जब्त कर ओपी ले गयी. बाद में मृतक के भाई सिकंदर कुमार ने दूध वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के कारण उनकी भाई की मौत को लेकर आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










