छावनी अस्पताल का सीईओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

कैंटोनमेंट बोर्ड रामगढ़ के सीईओ विवेक सिंह छावनी अस्पताल का निरीक्षण करते. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन

रामगढ़: छावनी परिषद रामगढ़ के सीईओ विवेक सिंह ने सार्वजनिक छावनी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. पीपी मोड में अस्पताल का संचालन कर रही एजेंसी के अधिकारी डॉ सिद्धार्थ पांडेय से विभिन्न जानकारी ली.

विज्ञापन

सीईओ ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिये. पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की भीड़ नहीं लगे, इसके लिए जल्द पर्ची काटने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. दवाओं के स्टॉक की जांच कर आवश्यक दवायें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. पुरुष व महिला वार्ड, शौचालय समेत पूरे अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई कराने को कहा.

उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की. स्वास्थ्यकर्मियों और पैरामेडिकल स्टाफ को मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी. अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को नियमित रूप से वार्डों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. मौके पर बोर्ड के कार्यालय अधीक्षक अनिल पासवान, चिकित्सक व कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola