ePaper

झारखंडी जनता के मसीहा थे शिबू सोरेन

Updated at : 11 Jan 2026 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंडी जनता के मसीहा थे शिबू सोरेन

झारखंडी जनता के मसीहा थे शिबू सोरेन

विज्ञापन

दुलमी. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जयंती के उपलक्ष्य पर रविवार को दुलमी प्रखंड क्षेत्र में झामुमो कार्यकर्ताओं ने 500 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. इस दौरान पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार भोगता ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंडी जनता के मसीहा थे. उन्होंने गरीब, मजदूर, किसानों के हक की लड़ाई लड़ी थी. आज उनके बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है. उन्होंने कहा उनके जयंती के उपलक्ष्य पर दुलमी प्रखंड क्षेत्र के बोंगई, पांचा सहित विभिन्न गांवों के बुजुर्ग एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मौके पर विजय मुंडा, सतीश मुंडा, भोला गंझू, पियारी मुंडा, हसन अंसारी, मोहित मुंडा, बुद्धेश्वर भोगता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola