रक्षा भूमि पर विकसित होंगी जनोपयोगी सुविधाएं, छावनी क्षेत्र को स्वच्छ बनाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

बोर्ड की मीटिंग में ब्रिगेडियर उपेंद्र कौशल, विधायक ममता देवी, सीइओ विवेक सिंह व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ब्रिगेडियर उपेंद्र कौशल ने रामगढ़ छावनी परिषद के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

रामगढ़: छावनी परिषद सभागार में आयोजित बैठक में पीआरसी के ब्रिगेडियर उपेंद्र कौशल ने छावनी परिषद के नये अध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. बैठक का संचालन सीइओ विवेक सिंह ने किया. आमंत्रित सदस्य विधायक ममता देवी भी मौजूद थीं. बैठक में ब्रिगेडियर उपेंद्र कौशल का बुके देकर स्वागत किया गया.

विज्ञापन

बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा हुई. क्लास सी रक्षा भूमि के लैंड यूज में बदलाव तथा ई-छावनी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त निजी भवनों के 10 नक्शों को स्वीकृति देने का निर्णय लिया गया.

कम्युनिटी हॉल और स्पोर्ट्स स्टेडियम को मंजूरी

जनरल लैंड रजिस्टर के अनुसार सर्वे नंबर 138 के तहत दर्ज 28.10 एकड़ क्लास सी रक्षा भूमि का उपयोग पूर्व में केवल बाजार क्षेत्र के लिए होता था. वर्तमान में इस भूमि पर खेल मैदान, शॉपिंग कांप्लेक्स, अस्पताल, पब्लिक पार्क, टैक्सी व बस स्टैंड जैसी सुविधाएं विकसित हो चुकी हैं. जिला प्रशासन ने डीएमएफटी के तहत यहां कम्युनिटी हॉल और स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण को भी मंजूरी दी है.

कैंटोनमेंट लैंड एडमिनिस्ट्रेशन नियम 2021 के नियम 40 के तहत भूमि का आधिकारिक उद्देश्य बदलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इसे अनुमोदन के लिए प्रधान निदेशक, रक्षा संपदा, मध्य कमान लखनऊ के माध्यम से सक्षम प्राधिकारी को भेजा जायेगा.

ब्रिगेडियर उपेंद्र कौशल ने कहा कि वे 2005-06 में मेजर के रूप में रामगढ़ पीआरसी में रह चुके हैं. रामगढ़ से उनका गहरा नाता है. शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाना उनका उद्देश्य है. जल्द ही रामगढ़ को सुंदर, स्वच्छ और विकसित बनाने की दिशा में बेहतर परिणाम सामने आयेंगे.

मौके पर अनिल कुमार पासवान, एसएन राव, संजय कुमार, पिंटू कुमार, शंकर महतो व प्रमोद कुमार मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola