जेपीएससी घेराव में शामिल होने रांची गये भाजयुमो कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 22 आर-3 रांची रवाना होते भाजयुमो कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता के विरोध में रामगढ़ से भाजयुमो कार्यकर्ताओं का जत्था रांची रवाना हुआ। गौतम महतो ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन

रामगढ़: जेपीएससी घेराव आंदोलन में शामिल होने के लिए रामगढ़ से बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता और प्रतियोगी छात्र बुधवार को रांची के लिए रवाना हुए. जत्थे का नेतृत्व भाजयुमो नेता गौतम कुमार महतो कर रहे थे. सभी ने आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

भाजयुमो नेता गौतम कुमार महतो ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. रांची रवाना होने से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को सफल बनाने और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया.

मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर, शेखर सिंह, अमित ठाकुर, नीतीश राम, राहुल रजक, वीरेंद्र, पिंटू, अंकित, अभय, प्रभाकर, अनुज, सुभाष, रंजन, बिपुल, बंटी, सोनू, महेंद्र, सनी, आशीष, निखिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola