पंकज कुमार बने मांडू के नये अंचल पुलिस निरीक्षक, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन

नवपदस्थापित अंचल पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मांडू में पंकज कुमार ने अंचल पुलिस निरीक्षक का पदभार संभाला. कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण और जनता से बेहतर तालमेल उनकी प्राथमिकताएं हैं.

विज्ञापन

मांडू से फिरोज खान की रिपोर्ट

विज्ञापन

मांडू (रामगढ़). पंकज कुमार को मांडू का नया अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. इससे पूर्व वे गोला में पदस्थापित थे. स्थानांतरण के बाद उनका पदस्थापन मांडू अंचल पुलिस निरीक्षक के रूप में किया गया है. उनके मांडू पदस्थापन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत किया.

कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण होगी प्राथमिकता

नवपदस्थापित अंचल पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.

मौके पर इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस मौके पर मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार, ब्रह्मवत कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: बरकाकाना ओपी के नये प्रभारी रोशन बाड़ा ने संभाला पदभार, अपराध पर नकेल कसना प्राथमिकता

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola