BJP ने पतरातू में बूथ मजबूत करने पर दिया जोर, SIR और मतदाता सूची पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित राजू चतुर्वेदी व अन्य | Prabhat Khabar Network

पतरातू में भाजपा की मासिक बैठक आयोजित हुई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

पतरातू. भारतीय जनता पार्टी पतरातू मंडल की मासिक बैठक रविवार को हनुमानगढ़ी पंचायत सचिवालय परिसर में मंडल अध्यक्ष रंजन कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अवधेश सिंह ने किया. इसमें संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की हुई समीक्षा

बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा की गयी. साथ ही बूथ सत्यापन और एसआइआर (मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण) से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिये गये.

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी पार्टी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया गया. साथ ही आम लोगों तक पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने पर जोर दिया गया.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

बैठक में जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी राजू चतुर्वेदी, महेंद्र प्रजापति, वारिश खान, धर्मेंद्र सिंह, सुखदेव प्रसाद, संतोष शर्मा, अश्विनी राय, पंकज सिंह, सुखदेव महतो, रूपा देवी, अमिता सोनी, राहुल कुशवाहा सिंह, रितेश ठाकुर, अमरेश सिंह, मालती देवी, सुरेंद्र करमाली, सरोज कुमार, जयसत्यम पांडेय, विजय ठाकुर, अशोक सिंह, सोनू कुमार, शुभम सोनी, उमेश उरांव सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola