ePaper

झारखंड की अन्याय-अत्याचार वाली सरकार को चुनाव में उखाड़ फेंकेगी जनता : आदित्य साहू

Updated at : 15 Jan 2026 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की अन्याय-अत्याचार वाली सरकार को चुनाव में उखाड़ फेंकेगी जनता : आदित्य साहू

झारखंड की अन्याय-अत्याचार वाली सरकार को चुनाव में उखाड़ फेंकेगी जनता : आदित्य साहू

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा रजरप्पा. भाजपा के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सपरिवार गुरुवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना की. नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर में संघ व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया. पूजा के बाद पत्रकारों से प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि मां छिन्नमस्तिके देवी झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था की प्रतीक हैं. भाजपा की विचारधारा को राज्य के हर गांव, टोला और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने झारखंड की वर्तमान सरकार पर कहा कि राज्य में अन्याय और अत्याचार लगातार बढ़ा है. उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री कड़िया मुंडा को फोन पर धमकी देने और खूंटी में ग्राम प्रधान सोमा मुंडा की हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रदेश में बढ़ती अराजकता का प्रमाण है. आदिवासियों के साथ हो रहा है अन्याय : झारखंड में सबसे ज्यादा अन्याय आदिवासियों के साथ हो रहा है. भाजपा सड़क से लेकर सदन तक राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठायेगी. आने वाले समय में जनता एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जतायेगी. चुनाव के माध्यम से अन्याय-अत्याचार वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी. राज्य में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी. मंदिर के वरिष्ठ पुजारी असीम पंडा, राकेश पंडा एवं छोटू पंडा ने प्रदेश अध्यक्ष से पूजा करायी. इससे पूर्व, मंदिर पहुंचने पर बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया. इस अवसर पर संजीव कुमार बाबला, राजीव जायसवाल, चंद्रशेखर चौधरी, प्रवीण मेहता, रंजीत सिन्हा, प्रो संजय सिंह, निरंजन कुमार, रमेश प्रसाद वर्मा, युगेश महतो, पीएन सिंह, जितेंद्र साहू, बबलू साव, दीपक दांगी, मुकेश यादव, जयंत पोद्दार, दीपक दांगी, सोमी देवी, प्रकाश प्रसाद, सोमी देवी, सुबीन तिवारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola