बलसगरा में दुर्गा पूजा समिति का गठन, अशोक महतो बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बलसगरा दुर्गा मंडप में पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें अशोक कुमार महतो को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में पूजा की तैयारियों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

बलसगरा, रामगढ़: दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को बलसगरा दुर्गा मंडप परिसर में पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का गठन किया गया. इसमें अशोक कुमार महतो को अध्यक्ष, दुर्गेश्वर राम को सचिव और किशोर कुमार महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

विज्ञापन

दिवाकर महतो व मानिक चंद प्रसाद को उपाध्यक्ष, उमेश कुमार महतो व राकेश दास को सहसचिव तथा दीपक पाठक को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया. बैठक में पूजा आयोजन से संबंधित विभिन्न तैयारियों पर भी चर्चा की गयी. अध्यक्षता अशोक कुमार महतो ने की. संचालन मनराज दास ने किया.

मौके पर बसंत कुमार प्रजापति, राजकुमार महतो, सुदर्शन भुईयां, मंगल देव महतो, वचन देव महतो, सुरेश राम, नारायण महतो, संतोष कुमार पटेल, मानिक चंद प्रजापति, सेवालाल महतो, लालधन महतो, वकील महतो, कपिल महतो, बहादुर राम समेत कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola