..धूमधाम से मना बाल विकास विद्यालय का वार्षिकोत्सव

Updated:
विज्ञापन

सौंदा बस्ती स्थित प्रज्ञा बाल विकास विद्यालय का 28वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

भुरकुंडा. सौंदा बस्ती स्थित प्रज्ञा बाल विकास विद्यालय का 28वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. समारोह का उदघाटन सीसीएल बरका सयाल के जीएम अजय कुमार सिंह, जिप सदस्य राजाराम प्रजापति, मुखिया सावित्री देवी, समाजसेवी शकुंतला देवी, पीओ कमलेश कुमार, पूर्व मुखिया दयानंद प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. समारोह में जीएम श्री सिंह ने कहा की विद्यालय में बच्चों का भविष्य गढ़ा जाता है. बच्चे शिक्षा की बदौलत ही अपने भविष्य को संवार पाते हैं. शिक्षा से ही समाज में अच्छे बदलाव आते हैं. समाजसेवी शकुंतला देवी ने कहा कि लोग अपने बच्चों की पढ़ाई के प्रति हमेशा गंभीर रहें. जहां तक संभव हो उच्च शिक्षा दिलाने का प्रयास करें. विद्यालय के प्रकाश पांडेय ने विद्यालय के सफर पर चर्चा करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से प्रयास कर रहा है. क्षेत्र के अभिभावकों का लगातार सहयोग मिलता रहा है. मौके पर प्रधानाध्यापिका साधना सिंह, अखिलेश प्रसाद, खुश्बू प्रसाद, उपासना कुमारी, विद्या कुमारी, नगीना देवी, खुश्बू कुमारी, आरती कुमारी, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, मंटू प्रसाद, अरुण कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola