ePaper

गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचेगा : संजीव

Updated at : 04 Jan 2026 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचेगा : संजीव

गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचेगा : संजीव

विज्ञापन

उरीमारी. नव वर्ष के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया के आवास पर रविवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. सिरका जीएम यूनिट व उरीमारी सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुके व माला पहनाकर उन्हें नववर्ष की शुभकामना दी. संजीव बेदिया ने भी सभी कार्यकर्ताओं को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि नया वर्ष उमंग व जोश के साथ संगठनात्मक मजबूती का वर्ष होगा. संगठन का विस्तार किया जायेगा. विकास कार्यों में तेजी लायी जायेगी. राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता रहेगी. मौके पर किशोर बेदिया, शंकर साव, शत्रुघ्न सिंह, रूपेश यादव, प्रकाश सिंह, विनोद बेदिया, आकाश यादव, गुड्डू साव, बलराम सिंह, उदय मेहता, जावेद खान, संजय करमाली, कौर महतो, रणजीत चौहान और रुस्तम खान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola