माया टुंगरी महामाया मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, नयी समिति का विस्तार

Updated:
विज्ञापन

दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित महामाया मंदिर ट्रस्ट के सदस्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के महामाया मंदिर में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू, अरविंद कुमार महतो को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। बैठक में सुरक्षा और व्यवस्था पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

रामगढ़ : श्रीश्री महामाया मंदिर माया टुंगरी ट्रस्ट की ओर से दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियों को लेकर होटल सैनी के सभागार में बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष दामोदर महतो ने की. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा, स्वच्छता और सांस्कृतिक माहौल उपलब्ध कराना ट्रस्ट की प्राथमिकता है.

विज्ञापन

बैठक में पंडाल निर्माण, सजावट, सुरक्षा, भक्ति संगीत, प्रसाद वितरण और पार्किंग व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से महामाया मंदिर दुर्गा पूजा 2026 समिति का विस्तार भी किया गया. इसमें अरविंद कुमार महतो को अध्यक्ष, विजय कुमार कुशवाहा को उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार सोनू को कोषाध्यक्ष, योगेंद्र कुमार को सचिव और सचिन करमाली को सह सचिव बनाया गया. कार्यकारिणी सदस्यों का विस्तार जल्द करने की बात कही गयी.

पूजा को बेहतर बनाने पर जोर

वक्ताओं ने कहा कि दुर्गा पूजा धार्मिक उत्सव के साथ समाज को जोड़ने वाला पर्व भी है. बैठक का संचालन ट्रस्ट सचिव झलक देव महतो ने किया. मौके पर हरविंदर सिंह, महेश कुमार, चिंतामणि पटेल, बैजनाथ महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola