मेला देख कर लौट रहे दो दोस्तों की दुर्घटना में मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
दो दोस्तों की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
कुजू.सरहुल मेला देखकर लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत हो गयी. एक घायल हो गया. बताया जाता है कि कुजू कोलियरी शांतिनगर निवासी बबलू बेदिया (पिता चौहान बेदिया), लकड़ी गेट हेसागढ़ा निवासी संदीप लोहरा व छोटू गुरुवार को सरहुल मेला देखने के लिए बाइक से रांची स्थित गेतलसूद गये थे. वापस लौटने के दौरान रात करीब आठ बजे गेतलसूद डैम के पास मोड़ में अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गयी. इसमें तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से रिम्स ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान बबलू व संदीप की मौत हो गयी. छोटू का इलाज हो रहा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन