उपाध्यक्ष की जीत के बाद निकाला विजय जुलूस, अबीर लगा कर मनाया जीत का जश्न

Updated at : 17 Mar 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
उपाध्यक्ष की जीत के बाद निकाला विजय जुलूस, अबीर लगा कर मनाया जीत का जश्न

उपाध्यक्ष की जीत के बाद निकाला विजय जुलूस, अबीर लगा कर मनाया जीत का जश्न

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद रंधीर गुप्ता ने समाहरणालय से विजय जुलूस निकाला गया. जुलूस में रंधीर गुप्ता के समर्थक नाचते-गाते चल रहे थे. जुलूस में विधायक ममता देवी, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, महेश सिंह, बजरंग महतो, बलजीत सिंह बेदी, सभी वार्ड पार्षद व उनके समर्थक शामिल थे. जुलूस समाहरणालय से भगवान बिरसा मुंडा चौक पहुंचा. यहां बिरसा मुंडा का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. नगर परिषद में विकास की नयी लकीर खींचेंगे : रंधीर गुप्ता रामगढ़ के उपाध्यक्ष रंधीर गुप्ता ने वार्ड क्षेत्र के जीतने वाले सभी पार्षदों को बधाई दी. चुनाव में समर्थन करनेवाले व समर्थन नहीं करनेवाले सभी पार्षदों को धन्यवाद दिया. कहा कि आगे हमलोग मिल जुलकर विकास करेंगे. रामगढ़ नगर परिषद में विकास की नयी लकीर खीचेंगे. अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तालमेल अच्छा है. इसका सीधा लाभ नगर परिषद की जनता को मिलेगा. कांग्रेस के समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की : ममता देवी विधायक ममता देवी ने कहा कि मतदाताओं ने ऐसा वार्ड पार्षद को चुना है, जो क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा लगे रहते हैं. वार्ड पार्षदों ने संघर्षशील उपाध्यक्ष का चयन किया है. चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन किया है. जीत के बाद दोनों को नगर परिषद के विकास के लिए बड़ी जिम्मेवारी मिली है. अधिक वार्ड पार्षद की जीत से उपाध्यक्ष पद पर मिली स्वभाविक जीत : महेश सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुमार महेश सिंह ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में जनता ने कुसुमलता को जीत दिलायी थी. इस जीत के बाद रामगढ़ नगर परिषद में विकास का नया अध्याय लिखा जायेगा. वार्ड पार्षदों ने बुद्धिमतापूर्ण लिया है निर्णय : शहजादा अनवर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने बुद्धिमता पूर्ण निर्णय लिया है. रामगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं. नगर परिषद अध्यक्ष कांग्रेस समर्थित कुसुमलता ने चुनाव जीता है. सरकार के कार्यों के कारण मिला है सर्मथन : रियाज अंसारी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रियाज अंसारी ने कहा कि झारखंड में झामुमो, कांग्रेस राजद गठबंधन की सरकार बेहतर काम कर रही है. मतदाताओं ने अध्यक्ष व वार्ड पार्षद चुनाव में सरकार के कार्यों पर समर्थन दिया है. इसके कारण ही कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की जीत हुई है. सरकार के विकास कार्यों को नव निर्वाचित पार्षद आगे बढ़ायेंगे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola