पेंशन भुगतान को लेकर आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
पेंशन भुगतान को लेकर आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन

पेंशन भुगतान को लेकर आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

मांडू. प्रखंड क्षेत्र के आंदोलनकारियों ने बीते 22 माह से लंबित पेंशन राशि के भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को मांडू अंचल कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियों ने कहा कि एरियर को छोड़ कर उनकी पेंशन की राशि लंबे समय से लंबित है. इसके कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. धरना के बाद आंदोलनकारियों ने अंचल अधिकारी को मांग पत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द लंबित पेंशन राशि का भुगतान कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. धरना में सुखदेव महतो, भुनेश्वर ठाकुर, सुमन कल्याण, भागीरथ महतो, अर्जुन राम, अजीत कुमार, दीपक कुमार, रमन महतो, बालचंद महतो, कुंती देवी, शनिचरमा मंडी, विनोद सिंह, दिनेश बेदिया मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola