निर्माणाधीन भवन में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 07 Mar 2026 10:49 PM
निर्माणाधीन भवन में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
रामगढ़. रांची रोड स्थित निर्माणाधीन भवन नानक इनक्लेव में शनिवार दोपहर आग लग गयी. देखते ही देखते आग तेज हो गयी. इससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. रामगढ़ फायर ब्रिगेड और कुजू पुलिस को सूचना दी गयी. दमकल विभाग की दो गाड़ियाें ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग से शटरिंग में रखे सामान जल कर पूरी तरह नष्ट हो गये. इससे लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है. बताया जाता है कि बगल के खाली प्लॉट की झाड़ियों में आग लगी थी. यह धीरे-धीरे नानक इनक्लेव तक पहुंच गयी और शटरिंग को अपनी चपेट में ले लिया. अपार्टमेंट के मालिक बलजीत सिंह बेदी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










