..कैंसर से बचाव की सबसे बड़ी ढाल है स्वस्थ जीवनशैली : डॉ खान

Updated:
विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में बुधवार को कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस पर सेमिनार का आयोजन. भुरकुंडा. विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में बुधवार को कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ. इसका उदघाटन सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेडआइ खान, स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया, प्राचार्य विवेक प्रधान ने किया. डॉ खान ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी अचानक नहीं होती है. हमारा शरीर पहले ही कई तरह के संकेत देता है, लेकिन हम उसे नजरअंदाज कर देते हैं. यही लापरवाही आगे चलकर बीमारी को गंभीर बना देती है. उन्होंने कैंसर स्क्रीनिंग व नियमित स्वास्थ्य जांच पर जोर देते हुए कहा कि समय पर बीमारी की पहचान होने से इलाज संभव हो जाता है. इसलिए कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि उसे समझने की आवश्यकता है. डॉ खान ने स्तन कैंसर व सर्वाइकल कैंसर के प्रति सजग रहने की सलाह दी. व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित व्यायाम व योग को जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही. स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि जब हम छोटे-छोटे लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं, तब वही समस्या आगे चलकर बड़ी बन जाती है. यदि हम आज सजग होंगे, तो कल अपने किसी प्रिय को पीड़ा से बचा सकेंगे. धन्यवाद ज्ञापन मुख्तार सिंह ने दिया. इस अवसर पर करुणा राजगढ़िया, दीपिका तिवारी, साधना सिन्हा, कुमुल कुमार, नीलू श्रीवास्तव, विजय शर्मा, प्रियंका कुमारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola