पहाड़ी मंदिर पर जलाभिषेक करने गयीं महिलाएं
Updated at : 02 Aug 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

पतरातू़ : प्रखंड के शाह कॉलोनी पंचायत से महिलाएं भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए पहाड़ी मंदिर रांची के लिए रवाना हुईं. सावन की दूसरी सोमवारी को महिलाओं ने पहाड़ी मंदिर रांची में भगवान शिव पर जलाभिषेक किया. इसके लिए रितुराज बस सर्विस द्वारा महिलाओं को नि:शुल्क बस की सेवा उपलब्ध करायी गयी. बस […]
विज्ञापन
पतरातू़ : प्रखंड के शाह कॉलोनी पंचायत से महिलाएं भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए पहाड़ी मंदिर रांची के लिए रवाना हुईं. सावन की दूसरी सोमवारी को महिलाओं ने पहाड़ी मंदिर रांची में भगवान शिव पर जलाभिषेक किया. इसके लिए रितुराज बस सर्विस द्वारा महिलाओं को नि:शुल्क बस की सेवा उपलब्ध करायी गयी.
बस संचालक ऋषिराज भंडारी ने कहा कि प्रत्येक सोमवारी को पतरातू क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से महिलाओं के लिए पहाड़ी मंदिर जाने के लिए बस की सेवा दी जायेगी. दूसरी ओर क्षेत्र के मंदिरों में भी सोमवारी को लेकर शिव भक्तों की भीड़ देखी गयी. शिव भक्तों ने भगवान शिव पर जल, दूध, फल, फूल अर्पित किया व अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




