कुजू में एनएच और वन भूमि की हुई मापी

Updated at : 10 Jun 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
कुजू में एनएच और वन भूमि की हुई मापी

कुजू : रामगढ़ एसडीओ किरण कुमारी पासी के निर्देश पर वन कर्मी व अंचल कर्मियों द्वारा गुरुवार को सांडी स्थित एनएच 33 सड़क व वनभूमि की मापी की गयी. इस दौरान वन विभाग के अमीन गणेश महतो व अंचल अमीन बासुदेव द्वारा उक्त दोनों भूमि की मापी की गयी. उल्लेखनीय हो कि कब्रिस्तान के बगल […]

विज्ञापन
कुजू : रामगढ़ एसडीओ किरण कुमारी पासी के निर्देश पर वन कर्मी व अंचल कर्मियों द्वारा गुरुवार को सांडी स्थित एनएच 33 सड़क व वनभूमि की मापी की गयी. इस दौरान वन विभाग के अमीन गणेश महतो व अंचल अमीन बासुदेव द्वारा उक्त दोनों भूमि की मापी की गयी.
उल्लेखनीय हो कि कब्रिस्तान के बगल में ग्रामीण व हिंदू संगठनों द्वारा हनुमान मंदिर बनाने के बात पर विवाद हो गया था. इसके बाद एसडीओ हस्तक्षेप के बाद कार्य पर रोक लगा दी गयी थी. बाद में वनकर्मी व अंचल कर्मी द्वारा मापी की गयी. मौके पर सीआई विजय गोप, रेंजन विनय कुमार, कर्मचारी महेंद्र सिंह, वनपाल सुधीर कुमार लाल, वनरक्षी लक्ष्मण प्रजापति, बोंगावार मुखिया हेमनी देवी, सांडी मुखिया रामसहाय बेदिया, राजेश सिंह, लाली बेदिया, संजय सिन्हा, जाकिर हुसैन, मुबारक हुसैन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola