पीने के पानी के लिए कुत्ते ने कुएं में लगायी छलांग

रामगढ़ : भीषण गरमी में इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है. क्षेत्र के कई पोखरे तालाब व नदियों का पानी सूख गया है. जानवर पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं. कुछ इसी तरह का नजारा गुरुवार को दिखा जब एक कुत्ता प्यास बुझाने के लिए […]
रामगढ़ : भीषण गरमी में इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है. क्षेत्र के कई पोखरे तालाब व नदियों का पानी सूख गया है. जानवर पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं.
कुछ इसी तरह का नजारा गुरुवार को दिखा जब एक कुत्ता प्यास बुझाने के लिए पानी नहीं मिला, तो वह बाजार स्थित चौधरी कॉम्प्लेक्स के पास 30 फुट गहरे कुएं में छलांग लगा दी. तब तक कुएं के आसपास से गुजर रहे लोगो की निगाहे उस पर पड़ गयी. कुछ ही देर बाद लोगो की भीड़ कुएं के पास जमा हो गयी.
लोगों ने जब कुएं के अंदर झांक कर देखा, तो कुत्ता पानी पी रहा था. जब उसकी प्यास बुझ गयी, तो बाहर आने के लिए अपना प्रयास करने लगा. काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को कुएं से बाहर निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




