श्रीश्री 1008 सहस्त्र महाचंडी यज्ञ शुरू

Updated at : 08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीश्री 1008 सहस्त्र महाचंडी यज्ञ शुरू

श्रीश्री 1008 सहस्त्र महाचंडी यज्ञ शुरूफोटो 8 घाटो 1 कलश यात्रा में शामिल महिलाएं 8 घाटो 2 कलश यात्रा में शामिल झांकी घाटोटांड़. बंजी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री 1008 सहस्त्र महाचंडी यज्ञ के लिए शुक्रवार को कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली गयी. इसमें हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. कलश यात्रा बंजी […]

विज्ञापन

श्रीश्री 1008 सहस्त्र महाचंडी यज्ञ शुरूफोटो 8 घाटो 1 कलश यात्रा में शामिल महिलाएं 8 घाटो 2 कलश यात्रा में शामिल झांकी घाटोटांड़. बंजी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री 1008 सहस्त्र महाचंडी यज्ञ के लिए शुक्रवार को कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली गयी. इसमें हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. कलश यात्रा बंजी यज्ञ मंडप से शुरू होकर पुराना कांटा 12 नंबर चौक होते हुए बोकारो नदी सूर्य मंदिर घाट पर पहुंची. यहां वैदिक मंत्रों के बीच जलभरी अनुष्ठान हुआ. कलश में पवित्र जल लेकर श्रद्धालु जयकारे के साथ वापस यज्ञ मंडप पहुंच कर कलश को स्थापित किये. पंचोड़ पूजन एवं मंडप प्रवेश के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ. यज्ञ का संचालन वाराणसी काशी से आये ब्रह्मर्षि आर्चाय शंकर बाबा ब्रह्मचारी द्वारा किया जा रहा है. इसमें श्रीश्री बासंती दुर्गा पूजा महासमिति सह श्रीश्री 1008 सहस्त्र महाचंडी यज्ञ महासमिति के अध्यक्ष आनंद प्रसाद, सचिव मथुरा प्रसाद, रघुनंदन प्रसाद, बाढ़ो साव,मुखिया अचिता देवी, नकुल प्रसाद, महेश प्रसाद, छोटे प्रसाद साहू, नागेश्वर प्रसाद,योधेश्वर सिंह भोगता , नरेश प्रसाद, संजय कुमार, सन्नी प्रसाद, छोटू प्रसाद, विजय साव, मनोज साव, लक्ष्मी नारायण साहू, राहुल कुमार ,सरिता देवी, संगीता देवी, संध्या देवी, देवंती देवी, शोभा देवी, यशोदा देवी, कंचन देवी समेत कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola