पूर्व सीएम ने लोगों से जाना हाल चाल

Updated at :08 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने लोगों से जाना हाल चाल

8 चितरपुर जे. हाल चाल लेते शिबू सोरेन.गोला. पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन रांची से बोकारो जाने के क्रम में गोला के चक्रवाली के एक होटल में रूक गये. इस बीच वे होटल संचालक सच्चिदानंद प्रसाद सहित कई लोगों से क्षेत्र का हाल-चाल लिया. उन्होंने कई लोगों से खेती-बारी के बारे में […]

विज्ञापन

8 चितरपुर जे. हाल चाल लेते शिबू सोरेन.गोला. पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन रांची से बोकारो जाने के क्रम में गोला के चक्रवाली के एक होटल में रूक गये. इस बीच वे होटल संचालक सच्चिदानंद प्रसाद सहित कई लोगों से क्षेत्र का हाल-चाल लिया. उन्होंने कई लोगों से खेती-बारी के बारे में भी पूछा. इसके बाद वे बोकारो के लिए रवाना हो गये. बताते चले कि गुरुजी का पैतृक आवास गोला प्रखंड का नेमरा गांव है. जिस कारण गुरुजी जब भी इधर से गुजरते है, तो लोगों से क्षेत्र का हाल चाल से वाकिफ होते है. उधर, जैसे ही गुरुजी के आने की खबर झामुमो कार्यकर्ताओं को हुई. वे भागे-भागे कई कार्यकर्ता होटल पहुंचे. तब तक गुरुजी यहां से प्रस्थान कर चुके थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola