डाकिया पद पर की गयी बहाली का विरोध गलत

Updated at :05 Jul 2015 10:04 PM
विज्ञापन
डाकिया पद पर की गयी बहाली का विरोध गलत

रामगढ़. अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के सहायक सचिव रविशंकर राय ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है कि रामगढ़ जिला में कई शाखा डाक घरों में ग्रामीण शाखा डाकपाल व डाकिया के पद पर वरीय डाक पदाधिकारियों द्वारा की गयी बहाली का विरोध हो रहा है. इसके कारण कई शाखा डाकघर में […]

विज्ञापन

रामगढ़. अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के सहायक सचिव रविशंकर राय ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है कि रामगढ़ जिला में कई शाखा डाक घरों में ग्रामीण शाखा डाकपाल व डाकिया के पद पर वरीय डाक पदाधिकारियों द्वारा की गयी बहाली का विरोध हो रहा है. इसके कारण कई शाखा डाकघर में काम-काज बंद है. इससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रविशंकर राय ने कहा है कि सही मायने में विरोध करनेवालों को ग्रामीण डाकसेवकों की बहाली की प्रक्रिया की जानकारी नहीं है. सबसे पहले विरोध करने वालों को आरटीआइ के तहत डाक अधीक्षक से बहाली प्रक्रिया की जानकारी लेनी चाहिए. कुछ दिन पूर्व रजरप्पा प्रोजेक्ट व गोला उप डाक घर का औचक निरीक्षण करने आये पोस्टमास्टर जनरल झारखंड सर्किल अनिल कुमार ने कहा था कि ग्रामीण डाक सेवकों की बहाली में स्थानीयता की बात नहीं है. रविशंकर राय ने विरोध को गलत बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola