कमल अध्यक्ष व राजेश चुने गये सचिव

Updated at :05 Jul 2015 10:04 PM
विज्ञापन
कमल अध्यक्ष व राजेश चुने गये सचिव

5 कुजू सी: चुनाव संपन्न होने के बाद अध्यक्ष और सचिव का स्वागत करते लोग पारा शिक्षक संघ प्रखंड कमेटी का चुनावमांडू. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के निर्देश के आलोक में राजकीय मध्य विद्यालय मांडू परिसर में रविवार को पारा शिक्षक संघ प्रखंड कमेटी का चुनाव किया गया. चुनाव पर्यवेक्षक किशोर महतो ने प्रखंड […]

विज्ञापन

5 कुजू सी: चुनाव संपन्न होने के बाद अध्यक्ष और सचिव का स्वागत करते लोग पारा शिक्षक संघ प्रखंड कमेटी का चुनावमांडू. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के निर्देश के आलोक में राजकीय मध्य विद्यालय मांडू परिसर में रविवार को पारा शिक्षक संघ प्रखंड कमेटी का चुनाव किया गया. चुनाव पर्यवेक्षक किशोर महतो ने प्रखंड अध्यक्ष के लिए कमल राज व सचिव के रूप में राजेश कुमार हांसदा को निर्वाचित घोषित किया. उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद की दौड़ में दो उम्मीदवार कमल राज व सुनील कुमार महतो थे. जिसमें कमल को 81 और सुनील को 59 मत मिले. इस प्रकार कमल 22 मत से विजयी घोषित किये गये. वहीं सचिव के लिए राजेश कुमार हांसदा निर्वाचित घोषित किये गये. बताया गया कि सचिव के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे. जिसमें राजेश को 72, दिनेश को 50 व मिठुलाल महतो को 19 मत मिले. चुनाव संपन्न होने के बाद पारा शिक्षकों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष व सचिव का माला पहना कर स्वागत किया. मौके पर अली रजा खान, रघु प्रसाद, लाल मोहम्मद, नरेश कुमार, भुवनेश्वर महतो, पन्नालाल मुर्मू, जितेंद्र कुमार, नेहरुलाल, लालजी मांझी, मनोज कुमार, सुनील मुसहर, रामेश्वर महतो, वीणा पांडेय, संजय मरांडी समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola