लीड) अशोक सोरेन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो

Updated at :05 Jul 2015 9:04 PM
विज्ञापन
लीड) अशोक सोरेन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो

ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से की मांग 5बीएचयू-14-बैठक में जुटे ग्रामीण.उरीमारी. ग्रामीणों की बैठक रविवार को भुरकुंडवा स्थित नीम पेड़ के समीप हुई. इसकी अध्यक्षता विनोद हेंब्रम ने की. बैठक में विस्थापित संघर्ष मोरचा की स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष अशोक सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. वक्ताओं ने कहा कि स्व […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से की मांग 5बीएचयू-14-बैठक में जुटे ग्रामीण.उरीमारी. ग्रामीणों की बैठक रविवार को भुरकुंडवा स्थित नीम पेड़ के समीप हुई. इसकी अध्यक्षता विनोद हेंब्रम ने की. बैठक में विस्थापित संघर्ष मोरचा की स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष अशोक सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. वक्ताओं ने कहा कि स्व सोरेन विस्थापितों के लोकप्रिय नेता थे. उनकी हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. ग्रामीणों ने कहा कि उनकी हत्या के प्रकरण में कुछ विस्थापित नेताओं को साजिश के तहत फंसाने की कोशिशें की जा रही है, जो निंदनीय है. ग्रामीणों ने कहा कि विस्थापितों की एकता के कारण न्यू बिरसा परियोजना में रोजगार की दिशा में तेजी से पहल हो रही थी. लेकिन अशोक सोरेन की हत्या करवा कर विस्थापितों की एकता को तोड़ने का प्रयास किया गया है. बैठक में मांग की गयी कि पुलिस हत्याकांड मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करे. बैठक में पोटंगा मुखिया मीना देवी, विजय करमाली, वार्ड सदस्य बभनी देवी, लीलमुनी देवी, डोड़को देवी, सुकरी देवी, चमेली देवी, तालोमुनी देवी, मैनो देवी, ममता देवी, अनिता देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, अनु देवी, शकुंतला देवी, तारा देवी, सावित्री देवी, बिरसी देवी, शांति देवी, मुनिया देवी, सन्नी सोरेन, अजय बेसरा, झरी करमाली, सुरेश सोरेन, दिनेश टुडू, बहादुर मरांडी, संतोष सिंह, संजय करमाली, सुरेश करमाली, महावीर मुर्मू, आनंद बेसरा, पंकज हेंब्रम, पिंटू करमाली, राजेंद्र सोरेन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola