गैस रिसाव से दूर तक हो रही थी घुटन महसूस

Updated:
विज्ञापन

कुजू : लोहागेट डायवर्सन पर सोमवार तड़के एलपीजी गैस से भरा टैंकर असंतुलित होकर पलट गया. टैंकर में करीब 18 टन गैस लदा था. टैंकर के पलटते ही क्षतिग्रस्त प्रेशर मीटर से गैस का रिसाव शुरू हो गया. गैस रिसाव की वजह से करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में हवा में घुली गैस से लोगों […]

विज्ञापन
कुजू : लोहागेट डायवर्सन पर सोमवार तड़के एलपीजी गैस से भरा टैंकर असंतुलित होकर पलट गया. टैंकर में करीब 18 टन गैस लदा था. टैंकर के पलटते ही क्षतिग्रस्त प्रेशर मीटर से गैस का रिसाव शुरू हो गया.
गैस रिसाव की वजह से करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में हवा में घुली गैस से लोगों को घुटन सा महसूस होने लगा. गनीमत रही कि रेस्क्यू टीम पहुंचने तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. 11 बजे बोकारो इंडियन ऑयल इंजीनियर मनीष कुमार व हजारीबाग के आइओसी मयंक शर्मा अपने रेस्क्यू टीम के साथ पहुंच कर गैस लीकेज को काफी मशक्कत के बाद चूना,गुड़, केमिकल से बने लेप डाल कर बंद किया.
बाद में गैस रिसाव के बंद होने के उपरांत पुलिस प्रशासन ने एक छोर की यातायात व्यवस्था सुचारु की. घटना को लेकर पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद रही. किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए उनके द्वारा घटना स्थल पर दो दमकल वाहनें तथा एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola