रामगढ़ में BFCL के 145 कर्मचारियों का मनाया गया सामूहिक जन्मदिन, ‘वन सेलिब्रेशन, मेनी स्माइल्स’ ने बांटी खुशियां
BFCL के 145 कर्मचारियों का मनाया गया सामूहिक जन्मदिन : प्रभात खबर
बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड, रामगढ़ में 145 कर्मचारियों के सम्मान में 'वन सेलिब्रेशन, मेनी स्माइल्स' थीम के तहत एक भव्य सामूहिक जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना और टीम भावना को सुदृढ़ करना था.
रामगढ़ : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), रामगढ़ में अगस्त माह में जन्मदिन मनाने वाले 145 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में ‘पीपुल फर्स्ट कल्चर’ और ‘वन सेलिब्रेशन, मेनी स्माइल्स’ थीम के तहत सामूहिक जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जीएफए, एचएसपीए हेड ऑफिस तथा एमडीएच ऑफिस, रांची के कर्मचारी शामिल हुए. विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर इस विशेष अवसर को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया.
आपके शहर में
कर्मचारियों के योगदान और टीम भावना को मिला सम्मान
समारोह में विभिन्न विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही. उनकी मौजूदगी से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा. कार्यक्रम का आयोजन एचएसपीए कैंटीन, जीएफए कैंटीन और मुख्य कार्यालय में किया गया. इसका उद्देश्य कर्मचारियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना, टीम भावना को सुदृढ़ करना और सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना था.
समारोह के दौरान केक काटा गया, शुभकामना संदेश दिये गये और सभी जन्मदिन मनाने वाले कर्मचारियों को सामूहिक रूप से बधाई दी गयी. वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण ही कंपनी की निरंतर प्रगति का आधार है.
कर्मचारियों की खुशियों को सफलता का हिस्सा मानता है बीएफसीएल
अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन संगठन में आपसी सहयोग, विश्वास और पारिवारिक वातावरण को मजबूत करते हैं. बीएफसीएल अपने प्रत्येक कर्मचारी को परिवार का हिस्सा मानता है और उनकी खुशियों को अपनी सफलता का अभिन्न अंग समझता है. प्रबंधन ने सभी जन्मदिन मनाने वाले कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें: पतरातू डैम का बढ़ा जलस्तर, 620 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा; निचले इलाकों में अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए