भाजपा के पहले नगर अध्यक्ष थे

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा का निधन रविवार देर रात हो गया. सोमवार सुबह उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. भारी संख्या में भाजपा समेत अन्य दलों के नेता व समर्थक तथा शहर के गण्यमान्य लोग रामगढ़ […]

विज्ञापन

रामगढ़ : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा का निधन रविवार देर रात हो गया. सोमवार सुबह उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. भारी संख्या में भाजपा समेत अन्य दलों के नेता व समर्थक तथा शहर के गण्यमान्य लोग रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के निकट उनके आवास पर जुट गये. रविवार रात लगभग 9.30 बजे उनकी तबीयत कुछ खराब हुई.

विज्ञापन

उन्हें तत्काल रांची रोड स्थित दि होप अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गयी और इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. लगभग 55-56 वर्षीय सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा के निधन के समाचार पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा था. लोग उनके आवास पर पहुंच कर निधन के खबर की सच्चाई जान रहे थे. उनके आवास पर काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग भी जुटे. दिन के लगभग 2.30 बजे उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास से निकली. उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के जिला कार्यालय लाया गया.

जिला कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे से ढंका गया. यहां भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा को श्रद्धांजलि दी तथा अमरजीत सिंह छाबड़ा अमर रहे के नारे लगाये. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को रामगढ़ गुरुद्वारा लाया गया तथा अरदास के बाद शरीर दामोदर घाट के तट पर गांधी घाट लाकर अंतिम संस्कार किया गया़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola