नयी कृषि तकनीक से उत्पादन बढ़ायें किसान
Updated at : 28 Jun 2019 1:52 AM (IST)
विज्ञापन

घाटोटांड़ : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन की सीएसआर विंग टाटा स्टील ग्रामीण विकास समिति (टीएसआरडीएस) ने 27 जून को मुकुंदाबेड़ा मैदान में कृषि मिलन सह किसान वार्ता का आयोजन किया. इसमें किसानों को नयी कृषि तकनीक की जानकारी देते हुए उनकी उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डिवीजन के क्वायरी एसइबी […]
विज्ञापन
घाटोटांड़ : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन की सीएसआर विंग टाटा स्टील ग्रामीण विकास समिति (टीएसआरडीएस) ने 27 जून को मुकुंदाबेड़ा मैदान में कृषि मिलन सह किसान वार्ता का आयोजन किया. इसमें किसानों को नयी कृषि तकनीक की जानकारी देते हुए उनकी उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डिवीजन के क्वायरी एसइबी चीफ अनुराग दीक्षित ने किया. इसमें क्षेत्र के किसानों को कृषि में रुचि बढ़ाते हुए नवीनतम कृषि तकनीकी की जानकारी दी गयी.
उत्पादकता बढ़ाने में उनकी मदद करने की बात कही गयी. इस किसान वैज्ञानिक इंटरफेस में नाबार्ड के अधिकारियों के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र, आइसीएआर-आरसीइआर मांडू व हजारीबाग के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया. इसमें सब्जी की खेती में नयी प्रौद्योगिकी, धान की खेती में उन्नत पद्धतियों, किचन गार्डन के लाभ और मशरूम की खेती पर जोर दिया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि को एक बढ़ते उद्योग के रूप में समझने, इसके विकास में वैज्ञानिक समझ बढ़ाने,फसल-विविधीकरण और सर्वोत्तम कृषि पद्धतियों के बारे में स्थानीय किसानों को संवेदनशील बनाने के साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक व जैविक खेती के लिए एक मंच प्रदान करना था.
कार्यक्रम में वेस्ट बोकारो व उसके आसपास के 250 से अधिक किसानों ने भाग लिया. इस मौके पर किसानों से अनुराग दीक्षित ने कहा कि प्रौद्योगिकी ने आज हमारे काम करने के तरीके को बदल दिया है. सही समय पर सही फसल के साथ सही तकनीक बड़े पैमाने पर उत्पादकता बढ़ाने में मदद कर सकता है. किसान वार्ता के माध्यम से हम स्मार्ट खेती के लिए एक मंच प्रदान करना चाहते हैं.
जिससे सभी के लिए एक बेहतर कल का निर्माण होगा. कार्यक्रम में कृषि विकास केंद्र रामगढ़ के वैज्ञानिक और विशेषज्ञ डॉ दुष्यंत कुमार राघव, डॉ इंद्रजीत, कृषि विकास केंद्र हजारीबाग के दिनेश्वर राय व नाबार्ड के उपेंद्र कुमार साह ने किसानों को विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी. इस मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष महेश प्रसाद, सचिव कैलाश गोप, सीएसआर हेड देबदूत महंती,चीफ एचआरएम प्रवीण कुमार सिन्हा जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, जिप सदस्य दुष्यंत कुमार पटेल, मांडू प्रमुख चंद्रमणी देवी,टीएसआरडीएस यूनिट हेड केशव रंजन उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




