भगवान शिव की उपासना का पर्व है मंडा : ब्रहमदेव महतो
दुलमी : दुलमी प्रखंड क्षेत्र के सोसो गांव में मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने इसका उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि भगवान शिव की उपासना करने से क्षेत्र में सुख, शांति […]
दुलमी : दुलमी प्रखंड क्षेत्र के सोसो गांव में मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने इसका उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि भगवान शिव की उपासना करने से क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्वि आती है.
आपके शहर में
उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य झारखंडी संस्कृति की पहचान है. इसे आगे भी कायम रखे. तत्पश्चात पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा देर रात्रि तक आकर्षक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया. जिसे देखने के लिए आस-पास क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया.
उधर अहले सुबह भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल कर शिवभक्ति का परिचय दिया. मौके पर राजकिशोर महतो, गजेंद्र चौधरी, ब्रजनंदन महतो, तुनूलाल महतो, पंकज कुमार, दिलीप कुमार महतो, हलधर महतो, कुणाल सिंह, कामेश्वर ठाकुर, मनोरम महतो, विधुत महतो, नकुल ठाकुर, अमित सहित कई शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए