खेल को कैरियर के रूप में अपनायें

Updated:
विज्ञापन

पतरातू : एथलेटिक्स आज के समय में कैरियर बनाने का अच्छा माध्यम बन गया है. इसलिए खेलकूद को युवा वर्ग कैरियर के रूप में अपनायें. उक्त बातें पतरातू रेलवे स्पोर्टस एसोसिएशन के तत्वावधान में पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी स्थित फुटबॉल मैदान में 25वां रेलवे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी निशि […]

विज्ञापन

पतरातू : एथलेटिक्स आज के समय में कैरियर बनाने का अच्छा माध्यम बन गया है. इसलिए खेलकूद को युवा वर्ग कैरियर के रूप में अपनायें. उक्त बातें पतरातू रेलवे स्पोर्टस एसोसिएशन के तत्वावधान में पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी स्थित फुटबॉल मैदान में 25वां रेलवे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी निशि पांडेय ने कही.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने इस बड़े आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए रेलवे स्पोर्टस एसोसिएशन को धन्यवाद दिया. प्रतियागिता के तीसरे दिन सोमवार को कई खेल हुए.समापन समारोह में भारतीयम नामक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा को हजारों दर्शकों ने सराहा.

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. इसके बाद मशाल बुझाकर व एथलेटिक्स फ्लैग उतार कर प्रतियोगिता का समापन किया गया. मौके पर रीमा श्रीवास्तव, रेखा पांडेय, निशांत सिंह आदि उपस्थित थे. प्रतियोगिता को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपीएफ इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह, सचिव गौतम श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष समीर कुमार सिंह व रविकांत तिवारी, संजय पॉल, राजेश कुमार, विशाल पटेल, नियाज अहमद, एके राय, संजय पॉल आदि शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola