ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुआवजा का आश्वासन मिलने के बाद शव उठाया गया राजू कुमार महतो ने इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी गिद्दी (हजारीबाग) : डाड़ी गांव के ढटवाटांड़ में ट्रैक्टर पलटने से डाड़ी गांव के राजू कुमार महतो की मौत हो गयी, जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य युवक टिंकू प्रजापति घायल हो गया. यह घटना […]
विज्ञापन
मुआवजा का आश्वासन मिलने के बाद शव उठाया गया
आपके शहर में
विज्ञापन
राजू कुमार महतो ने इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी
गिद्दी (हजारीबाग) : डाड़ी गांव के ढटवाटांड़ में ट्रैक्टर पलटने से डाड़ी गांव के राजू कुमार महतो की मौत हो गयी, जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य युवक टिंकू प्रजापति घायल हो गया. यह घटना दिन के 11.30 बजे की है. सूचना पाकर गिद्दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन गुस्साये लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया. बाद में ट्रैक्टर मालिक विनोद सिंह ने मृतक के आश्रितों को एक लाख रुपये मुआवजा देने आैर प्रखंड के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सरकारी योजना से पारिवारिक लाभ देने का आश्वासन दिया.
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार, चालक रंजीत सिंह, राजू कुमार महतो व टिंकू प्रजापति ट्रैक्टर पर सवार होकर तेज गति से मिट्टी मोरम लदाई करने के लिए ढटवाटांड़ ललमटिया जा रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया और दब कर राजू कुमार महतो की मौत हो गयी. टिंकू प्रजापति घायल हो गया.
ट्रैक्टर चालक रंजीत सिंह वहां से फरार हो गया. कुछ लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक रंजीत सिंह ढटवाटांड़ की एक दुकान में बिस्कुट खाने के लिए उतरा था. इसके बाद ही यह घटना हुई. जेसीबी मशीन से राजू कुमार महतो का शव बाहर निकाला गया. राजू कुमार महतो डाड़ी गांव के धनेश्वर महतो का पुत्र है. इस वर्ष उसने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. घटना की खबर पाकर पूर्व मुखिया देवचंद महतो, यशोदा देवी, जिप सदस्य लखनलाल महतो, मुखिया अनिता देवी, नागेश्वर महतो सहित कई ग्रामीण पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन