आर्थिक तंगी के कारण बीमार पारा शिक्षक की मौत

छह माह से नहीं मिला था मानदेय पैसे के अभाव में उचित इलाज नहीं करा पाये मगनपुर : गोला प्रखंड के मध्य विद्यालय लिपिया में कार्यरत पारा शिक्षक सुभाष चंद्र महतो (42 वर्ष) का निधन मंगलवार को हो गया. बताया जाता है कि पारा शिक्षक पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे. परिजनों का […]
छह माह से नहीं मिला था मानदेय
पैसे के अभाव में उचित इलाज नहीं करा पाये
मगनपुर : गोला प्रखंड के मध्य विद्यालय लिपिया में कार्यरत पारा शिक्षक सुभाष चंद्र महतो (42 वर्ष) का निधन मंगलवार को हो गया. बताया जाता है कि पारा शिक्षक पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे. परिजनों का कहना था कि पिछले छह माह से पारा शिक्षकों का मानदेय नहीं मिलने के कारण वे अपना उचित इलाज नहीं करा पाये.
जिस कारण पारा शिक्षक की मौत हो गयी. उधर एकीकृत पारा शिक्षक संघ के नेता भागवत तिवारी मृतक के घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि संघ के द्वारा मृतक के परिजन को सहायता की जायेगी. उन्होंने कहा कि सरकार के दोरंगी नीति के कारण पारा शिक्षकों को मानदेय नहीं मिल रहा था. इससे पूर्व भी कई शिक्षकों की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मौत का जिम्मेवार सरकार है. उधर इनकी मृत्यु पर कई पारा शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










