रामगढ़ : बेटे की शादी के लिए बैंक से पांच लाख रुपये निकाला, दो अपराधियों ने लूटा

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ : गोलपार मुहल्ला निवासी उमेश पांडेय से बाइक सवार दो अपराधियों ने पांच लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. यह घटना मंगलवार को दिन के करीब 11.30 बजे की है. भुक्तभोगी उमेश पांडेय ने कहा कि बेटे की शादी के लिए वह यूनियन बैंक की शाखा से पांच लाख रुपये निकाल कर गोलपार […]

विज्ञापन

रामगढ़ : गोलपार मुहल्ला निवासी उमेश पांडेय से बाइक सवार दो अपराधियों ने पांच लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. यह घटना मंगलवार को दिन के करीब 11.30 बजे की है. भुक्तभोगी उमेश पांडेय ने कहा कि बेटे की शादी के लिए वह यूनियन बैंक की शाखा से पांच लाख रुपये निकाल कर गोलपार स्थित घर जा रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी दौरान गोल पार शौचालय के निकट बाइक सवार दो अपराधी आये और रुपये से भरा बैग छीन कर भाग गये. उनमें बाइक चला रहा अपराधी हेलमेट पहने था, जबकि बाइक के पीछे बैठा अपराधी टोपी पहने था . इस संबंध में पुलिस ने संदेह के आधार पर जांगी गोला निवासी अमन करमाली को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola