बरकाकाना : पीभीटीजी अस्पताल में आयुष्मान योजना का इलाज शुरू किया गया
Updated at : 05 Dec 2018 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

बरकाकाना : आदिम जनजाति स्वास्थ्य केंद्र (पीभीटीजी) नयानगर बरकाकाना में मंगलवार से आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज एक बार फिर से शुरू हो गया. गत कई दिनों से अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस योजना के तहत मरीजों का इलाज नहीं किया जा रहा था. वजह था इंश्योरेंस कंपनी द्वारा क्लेम भुगतान के दावे […]
विज्ञापन
बरकाकाना : आदिम जनजाति स्वास्थ्य केंद्र (पीभीटीजी) नयानगर बरकाकाना में मंगलवार से आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज एक बार फिर से शुरू हो गया. गत कई दिनों से अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस योजना के तहत मरीजों का इलाज नहीं किया जा रहा था. वजह था इंश्योरेंस कंपनी द्वारा क्लेम भुगतान के दावे को बगैर कारण बताये रद्द कर देना.
मंगलवार को योजना के तहत दावा भुगतान करने वाली कंपनी भारत क्लेम प्रोसेस एमडी इंडिया टीपीए प्राइवेट लिमिटेड के स्टेट कॉर्डिनेटर प्रणव कुमार, डिवीजन मैनेजर मुकेश राय, मेडिकल टीम के डॉ देवाशीष नायक, जिला संयोजक शिवेश कुमार ने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों, चिकित्सा मित्रों से मुलाकात की.
उन्हें आयुष्मान योजना के तहत क्लेम प्रोसेस की जानकारी दी गयी. श्री कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत पोर्टल के अनुसार ही अस्पताल में हुए इलाज का ब्योरा, जांच रिपोर्ट, चिकित्सीय समीक्षा का प्रपत्र भरना है. कागजात की कमी होने की सूरत में कंपनी द्वारा अस्पताल से पूछताछ की जा सकती है. उनके क्लेम को रोका जा सकता है.
पूछताछ में संतुष्टि के बाद ही उनके क्लेम के दावे का भुगतान होगा.कई जानकारी दी गयी : डॉ देवाशीष नायक ने रोगियों की पहचान, उसके इलाज करने के लिये पोर्टल के अनुसार तय नियम, क्लेम रोके जाने के कारणों, बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की जानकारी दी गयी. श्री राय ने अस्पताल व इलाज के बाद क्लेम के निवारण में आने वाली समस्याओं के बाबत बताया.
कहा कि किसी तरह की दिक्कत होने पर जिला संयोजक से संपर्क किया जा सकता है. मौके पर अस्पताल के डॉ अमरजीत कुमार, डॉ अंजलि सुमन, डॉ सुष्मिता ने टीम से इस योजना से जुड़ी कई जानकारियां ली. इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक डॉ मनोज अगरिया, आयुष्मान मित्र खगेंद्र कुमार महतो, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, शंभु शरण, विश्वासी बोदरा, सुमन बेक, सीमा कुमारी, वीणा कुल्लू, पूनम कुमारी, सुशीला, मैरी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




