वेस्ट बोकारो में मिले 11 नये कोरोना पॉजिटिव

Updated:
विज्ञापन

वेस्ट बोकारो में मिले 11 नये कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन

घाटोटांड़ : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन क्षेत्र में गुरुवार को 11 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इसमें टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के दो पदाधिकारी सहित डिवीजन में कार्यरत कांट्रेक्टर ( वेंडर्स ) के संपर्क में आये चार कर्मचारी तथा पांच अन्य शामिल हैं. उक्त दोनों अधिकारी रामगढ़ से आकर यहां ड्यूटी करते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बोरिंग कैंप के कोरोना संक्रमित टाटा स्टील कर्मचारी की 50 वर्षीय पत्नी व पुत्र सहित एक अन्य 29 वर्षीय युवक शामिल है. हाउसिंग कॉम्प्लेक्स का रहने वाला एक वेंडर्स का कर्मचारी तथा ड्राइवर हाट का एक कोरोना पॉजिटिव मरीज शामिल हैं.

इनमें से चार को स्थानीय होली क्रॉस स्कूल के कोविड केयर सेंटर (हॉस्पिटल ) में भर्ती कराया गया है. होली क्रॉस कोविड केयर सेंटर (हॉस्पिटल) में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 95 हो गयी है. यह सेंटर 100 बेड का है. बोरिंग कैंप की 50 वर्षीय महिला को नयीसराय कोविड अस्पताल तथा वेंडर्स के संपर्क में आये चार कोरोना संक्रमितों को रामगढ़ भेजा गया है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola