कार व बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

रांची रोड स्थित चियांकी हवाई अड्डा के पास कार व बाइक में सीधी टक्कर में हो गयी. घटना में बाइक सवार 18 वर्षीय सुमित कुमार विश्वकर्मा की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. रांची रोड स्थित चियांकी हवाई अड्डा के पास कार व बाइक में सीधी टक्कर में हो गयी. घटना में बाइक सवार 18 वर्षीय सुमित कुमार विश्वकर्मा की मौत हो गयी, जबकि दो युवक प्रिंस वर्मा व गोल्डन वर्मा गंभीर रूप से घायल है. सूचना मिलने के बाद टीओपी प्रभारी इंद्रदेव पासवान घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया. घटना में क्षतिग्रस्त नेक्सोन कार व पल्सर बाइक को जब्त कर थाने में लगा दिया है. जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर सुमित, प्रिंस व गोल्डन चियांकी की ओर जा रहे थे. विपरीत दिशा से आ रही नेक्सोन कार से सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें सुमित कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गयी. बताया जाता है कि सुमित बाइक चला रहा था. घटना दोपहर दो बजे की बतायी जाती है. मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाजरत प्रिंस वर्मा की गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया गया. परिजनों ने निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया है. सुमित कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव उसके परिजनों को सौंप दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola