पांक: तार जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौत
प्रोफाइल फोटो रितेश कुमार | Prabhat Khabar Network
पांकी थाना क्षेत्र के उकसू गांव में सोमवार शाम बिजली का तार जोड़ते समय 25 वर्षीय रीतेश कुमार की करंट लगने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पांकी. पांकी थाना क्षेत्र के ढूब पंचायत के उकसू गांव में सोमवार की शाम करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक रीतेश कुमार की मौत हो गयी. मृतक उकसू गांव निवासी अनिल सिंह का पुत्र था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव में शोक की लहर है.
छत पर तार जोड़ने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, रीतेश कुमार सोमवार की शाम करीब 7:40 बजे घर की छत पर बिजली का तार जोड़ने का काम कर रहा था. इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और छत पर ही गिर गया.
अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से रीतेश को आनन-फानन में इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए