नाबालिग लड़की को झांसा देकर भगाने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने 19 वर्षीय सावन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने 19 वर्षीय सावन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी छतरपुर थाना क्षेत्र के लठया गांव का रहने वाला है. शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि नाबालिग के परिजनो द्वारा 27 दिसंबर को आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया था. शहर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से रविवार सुबह में नाबालिग लड़की व युवक को बरामद किया गया. आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है. 26 दिसंबर को आरोपी युवक द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया था. गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को दोनों को बरामद करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola