अवैध संबंध के कारण हुई थी युवक की हत्या, महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

27 अगस्त को अमानत नदी में मिला था शव

विज्ञापन

मेदिनीनगर. तरहसी थाना क्षेत्र के पाठक पगार में अमानत नदी के किनारे से पुलिस ने 27 अगस्त को महक कुमार सिंह नामक युवक का शव बरामद किया था. इस मामले में पुलिस ने पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई गांव की 24 वर्षीय नीलम देवी को गिरफ्तार किया है. तरहसी थाना पुलिस ने बताया कि नीलम देवी व महक कुमार सिंह उर्फ कानू के बीच अवैध संबंध था. नीलम देवी ने 22 अगस्त को महक सिंह को अपने घर पर बुलाया था. रात में महक नीलम देवी के घर में सोया हुआ था. जिसे नीलम देवी के भाई विवेकानंद व विभीषण कुमार ने देख लिया था. बहन के कमरे में गैर युवक को सोया देख दोनों भाई गुस्से में आ गये. दोनों ने महक कुमार सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान विवेकानंद ने महक के सिर पर लाठी से वार कर दिया. जिससे महक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद शव को रात के अंधेरे में दोनों भाई अमानत नदी पर बने सोनपुर पुल पर ले आये. वहां अमन के शव व मोबाइल को नदी में फेंक दिया. पुलिस ने बताया कि विवेकानंद व विभीषण कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola