महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

परिजनों ने बताया, कुछ दिनों से तनाव में थी रुखसाना बानो

विज्ञापन

हुसैनाबाद. नगर पंचायत क्षेत्र के झाझा गोदाम मुहल्ला के मोहम्मद रजा उर्फ मिशन राइन की 23 वर्षीय पत्नी रुखसाना बानो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार दोपहर की बतायी जाती है. परिजनों ने बताया कि रुखसाना बानो कई दिनों से मानसिक तनाव में थी. उसका पति हुसैनाबाद शहर में सब्जी बेचने का काम करता है. दोपहर में वह खाना खाने घर आया, तो पत्नी को फंदे से लटकते हुए देखा. इसके बाद वह स्थानीय लोगों के सहयोग से पत्नी को फंदे से उतारकर हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि मृतका के परिजनों की अोर से कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार : नावाबाजार. प्रखंड के कंडा गांव के स्व विजय सिंह की पुत्री शारदा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. शारदा देवी हत्याकांड की आरोपी है. थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि तुकबेरा पंचायत के सरौना गांव का विरेंद्र महतो अपनी मां सुशीला देवी के साथ रात्रि में शारदा देवी के घर दादा के पास झाड़-फूंक के लिए आया था. आरोप है कि शारदा देवी और उसके फुफेरे भाई अशोक सिंह ने मिलकर विरेंद्र की एनएच 98 पर फरसा से काटकर हत्या कर दी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola