छतरपुर: जर्जर सड़क से त्रस्त ग्रामीणों ने छतरपुर-जपला मुख्य सड़क किया जाम

Updated:
विज्ञापन

जर्जर सड़क व जाम करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छतरपुर के खेंद्रा गांव में जर्जर सड़कों और लगातार हो रही दुर्घटनाओं से तंग ग्रामीणों ने शुक्रवार को छतरपुर-जपला मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सड़क की बदहाली के कारण वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

छतरपुर. प्रखंड के खेंद्रा गांव में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर उतर आया. लगातार हो रही दुर्घटनाओं और सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने छतरपुर-जपला मुख्य सड़क को जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

विज्ञापन

सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाली के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं की गयी है.

गड्ढे में गिरने से दो बाइक सवार घायल

ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार तड़के सड़क के गड्ढे में गिरने से मेदनीनगर निवासी दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेदनीनगर रेफर कर दिया.

भारी वाहनों के परिचालन से सड़क हुई जर्जर

बताया जाता है कि बिहार के औरंगाबाद जिले में दोमुहान पुल टूट जाने के बाद बड़ी गाड़ियों का आवागमन भी इसी मार्ग से होने लगा था. भारी वाहनों के लगातार परिचालन से सड़क की स्थिति और खराब हो गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है.

ग्रामीणों ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

सड़क जाम से यात्रियों को हुई परेशानी

सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि सड़क की स्थिति में सुधार होने तक वे अपनी मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे. खबर भेजे जाने तक सड़क जाम की स्थिति बनी हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola