सीढ़ी से गिरने पर सिर में गंभीर चोट, डेंगू भी निकला पॉजिटिव... सफल ऑपरेशन से शंभू की बची जान

विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गयाजी के डुमरिया प्रखंड से आए शंभू यादव को मेदिनीनगर के नारायण अस्पताल में सिर की गंभीर चोट के बाद भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन कर उन्हें नया जीवन दिया है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड के दुबाठ गांव निवासी शंभू यादव सीढ़ी से गिरने के बाद सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गये थे. हालत बिगड़ने पर उन्हें मेदिनीनगर के नावाटोली स्थित नारायण अस्पताल लाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एक दिन वेंटिलेटर पर रखा गया. जांच में डेंगू पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सकों ने इलाज के दौरान विशेष सावधानी बरती.

विज्ञापन

दूरी कम होने के बावजूद मेदिनीनगर पहुंचे परिजन

परिजनों के अनुसार दुबाठ से गयाजी की दूरी मेदिनीनगर से कम है, लेकिन उन्हें नारायण अस्पताल में किये जा रहे सफल ऑपरेशन और चिकित्सक डॉ राहुल अग्रवाल पर भरोसा था. परिवार के कई सदस्यों का पूर्व में यहां सफल ऑपरेशन हो चुका है. इसी विश्वास और भरोसे के कारण गंभीर स्थिति में भी शंभू को लेकर परिजन मेदिनीनगर पहुंचे.

चार चिकित्सकों की टीम ने किया उपचार

न्यूरो सर्जन डॉ अशोक मुंडा, ऑर्थो सर्जन डॉ राहुल अग्रवाल, सर्जन डॉ दीपक कुमार और फिजिशियन डॉ गौरव अग्रवाल की टीम ने मरीज का उपचार किया. डॉ राहुल ने बताया कि आवश्यक जांच के बाद गंभीर सिर की चोट को देखते हुए ऑपरेशन का निर्णय लिया गया. चिकित्सकों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया.

ऑपरेशन के बाद स्थिति में सुधार

ऑपरेशन के बाद शंभू की स्थिति में बेहतर सुधार है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. परिजनों ने बताया कि शंभू की गंभीर हालत देखकर उन्हें एक समय उनके ठीक होने की उम्मीद नहीं थी. सफल ऑपरेशन के बाद परिवार ने राहत की सांस ली. परिजनों ने चिकित्सकों की टीम के प्रति आभार जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola