विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ ना डालें विश्वविद्यालय : विपिन

Updated:
विज्ञापन

विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ ना डालें विश्वविद्यालय : विपिन

विज्ञापन

मेदिनीनगर. वाइजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष बिपिन यादव ने गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर एनपीयू के डीएसडब्ल्यू एसके पांडेय को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से कहा कि ग़रीब व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के हित में विलंब शुल्क माफ़ किया जाये. विश्वविद्यालय के द्वारा सत्र 2024-25 स्नातकोत्तर सेमेस्टर वन के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि 25 जनवरी तक निर्धारित थी. जो समाप्त हो चुकी है. विश्वविद्यालय के आनलाईन वेबसाइट में तकनीकी परेशानी के कारण कई विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गये थे.विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुन : 31 जनवरी से 07 फरवरी तक परीक्षा फार्म भरने की तिथि निर्धारित की है. जारी सूचना के मुताबिक परीक्षा शुल्क के अलावा पांच सौ रुपये विलंब शुल्क भी लिया जायेगा, जो उचित नही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola